बहुत गुणकारी है गुलाब

गुलाब जिसे फूलों का राजा कहा जाता है जिसकी खुशबू से तन-मन आनंदित हो उठता है, वही गुलाब अनेक रोगों का इलाज भी करता है। आइए जानें यह खुशबू से महकता हुआ गुलाब कितने-कितने रोगों का उपचार करता है:-
* गुलाब जल को उबालें व फिर ठंडा होने के लिए रख दें। उससे कुल्ले करने पर मुंह के छाले दूर होंगे।
* गुलाब का ताजा रस कान में डालने से कान दर्द में आराम मिलता है।
*  दाद होने पर नींबू के रस में गुलाब का अर्क मिलाकर दाद पर लगाने से फायदा होता है।
* पसीने की बदबू दूर करने के लिए फूलों को पीसकर पानी में उसका घोल बनाएं व इसे पूरे शरीर पर मलें। 15-20 मिनट बाद नहा लें, फायदा होगा।
*  गुलकन्द को सोते समय गरम दूध के साथ खाने से कब्ज दूर होती है।
* गुलाब के पत्तों में मिश्री मिलाकर पीने से स्त्रियों के प्रदर रोग की शिकायत दूर होती है।
* जी मिचलाता हो या गले में जलन हो तो गुलाब जल में चौथा हिस्सा संतरे का रस मिलाकर दिन में 2-3 बार पिएं। लाभ होगा।
* लू लगने पर गुलाब जल को ठंडे पानी में मिलाएं। उस पानी में कपड़ा भिगो कर माथे पर रखने से आराम मिलेगा।
* अधिक प्यास लगने पर गुलकन्द का शर्बत दिन में एक या दो बार पीएं।
* दिल की धड़कन बढ़ने पर गुलाब के चूर्ण में मिश्री मिलाकर गाय के दूध में डालकर पीएं। 


(स्वास्थ्य दर्पण)