किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी

हरीके पत्तन,15 सितंबर - (संजीव कुंद्रा) - खेती आर्डिनेंस और बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द करवाने को लेकर किसान जत्थेबंदियों का आंदोलन तेज़ होता जा रहा है बीते कल से किसान सडकों पर उतर आए हैं और पंजाब के तीन मुख्य पुलों को जाम करके राष्ट्रीय मार्गों पर यातायात ठप्प किया हुआ है। माझा और मालवे को आपस में जोड़ने वाले हरीके हेड वर्कस के नज़दीक बंगाली वाला पुल पर लगा धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। सारी रात हजारों किसान उमस भरी गर्मी की परवाह किये बिना मोर्चे पर डटे रहे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि यह मोर्चा जारी रहेगा। जत्थेबंदी की मीटिंग आज 10 बजे है और उसके बाद अगला फैसला लिया जायेगा।