चड्ढा शूगर मिल के खिलाफ किसान मोर्चा औलख ने लगाया अनिश्चितकाल धरना

कादियां, 04 अक्तूबर - (प्रदीप सिंह बेदी) - हरचोवाल के नज़दीक पड़ती शूगर मिल हमेशा विवादों में रहती है। कभी ब्यास दरिया के पानी को दूषित करने और कभी किसानों के बकाया राशि न देने के कारण विवाद चलते रहते हैं। आज किसान मोर्चा औलख द्वारा सोनू औलख के नेतृत्व में बकाया न मिलने के रोषस्वरूप चड्ढा शूगर मिल कीड़ी अफगानां के गेट को बंद करके अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जा रहा है। इस मौके पर सोनू औलख ने कहा कि बकाया मिलने पर ही धरना उठाया जायेगा।