लाडोवाल टोल प्लाजे पर किसानों का धरना जारी, दो घंटे के लिए होगा रोड जाम

लुधियाना, 09 अक्तूबर - (अमर सिंह लाडोवाल, रुपेश कुमार) - किसान जत्थेबंदियों का आज भी लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजे पर रोष धरना जारी है। आज किसानों द्वारा यहां दो घंटे के लिए रोड जाम करके केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से किसान जत्थेबंदियों द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करवाकर फ्री में ही वाहन निकलवाए जा रहे हैं।