मेरे लिए वेब सीरिज एक अच्छा प्लेटफार्म  रोहन मेहरा

टीवी दुनिया के मशहूर सितारे रोहन मेहरा और महिमा मकवाना का कुछ दिनों पहले म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। दोनों की जोड़ी फैंस को काफ ी पसंद आई थी। जिसके बाद एक बार फि र से एक और रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में इन दोनों की जोड़ी नजर आएगी। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग लद्दाक में हुई है। ये चौथी बार है जब महिमा और रोहन एक साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।  रोहन ने इस अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हुए कहा, जी फैंस को महिमा और मेरी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। हम चौथी बार म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। इससे पहले वाले म्यूजिक वीडियो को भी बहुत व्यूज मिले और लोगों ने हम दोनों को बेहद पसंद किया। रोहन ने कहा, ये एक रोमांटिक गाना है।  मैं ज्यादा रिवील नहीं करूंगा क्योंकि हमारा म्यूजिक वीडियो इसी महीने रिलीज हो जायेगा। मैं चाहता हूं कि आप सभी इसे देखें।  शूटिंग के बारे में रोहन ने बताया- लद्दाक में हमने इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है। लेकिन लोकेशन इतनी अच्छी थी कि हमने एन्जॉय भी किया।