किसानों द्वारा पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा के आवास का घेराव 

पठानकोट, 16 दिसंबर - (संधू, आशीष शर्मा, चौहान) - संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पठानकोट जिले के किसानों और मज़दूरों ने बनाऐ प्रोग्राम के तहत आज शहर में रोष मार्च किया गया। यह रोष प्रदर्शन टेक चौक से शुरू होकर बस स्टैंड पठानकोट और मुख्य बाज़ार से होता हुआ पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा के शास्त्रीय नगर में स्थित आवास के समक्ष खत्म हुआ। इस दौरान किसानों ने अश्वनी शर्मा के आवास का घेराव भी किया।