लाल किले पर किसानी और केसरी झंडा फहराए जाने की खबर से दिल्ली बैठे किसान बेखबर

गढ़शंकर, 26 जनवरी - (धालीवाल) - दिल्ली में किसानों द्वारा की जा रही ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों द्वारा दिल्ली के लाल किले पर पहुंचकर किसानी और केसरी झंडा फहराए जाने की खबर से दिल्ली में बैठे किसान बेखबर है। बड़ी तादाद में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचे किसान अलग-अलग मार्गों पर ट्रैक्टर परेड में लगे हुए हैं। जगह-जगह पर जाम लगने और किसानों के भीड़ में फंसे होने के कारण किसानों को दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों से शुरू हुई ट्रैक्टर परेड के अलग-अलग स्थानों पर क्या हालात हैं। इस बारे बहुत से किसानों को कोई खबर नहीं है।