पुर्तगाल ने 1 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया


नई दिल्ली ,12 फरवरी पुर्तगाल की संसद ने 1 मार्च तक के लिए देश में स्टेट ऑफ इमरजेंसी को रीन्यू करने की मंजूरी दे दी है। इससे सरकार को लॉकडाउन और कोविड-19 संबंधी सभी उपायों को लागू करने की अनुमति मिल गई है। राष्ट्रपति मासेर्लो रेबेलो डी सूसा ने गुरुवार को संसद में कहा, "यह 2 सप्ताह मुश्किल थे लेकिन यह उससे बेहतर तरीके से खत्म हुए, जैसे यह शुरू हुए थे। यह दुनिया में सबसे खराब आंकड़ों के साथ शुरू हुआ और इसने हेल्थ स्ट्रक्च र पर बहुत दबाव डाला।