किसान आंदोलन में गिरफ्तार किये 6 अन्य लोगों की हुई जमानत - सिरसा

नई दिल्ली,16 फरवरी - दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि किसान आंदोलन में गिरफ्तार किये गए 6 अन्य लोगों की आज जमानत मंजूर हो गई है। आज मनजिन्दर सिंह सिरसा और कमेटी के लीगल सेल के चेयरमैन जगदीप सिंह काहलों ने यह जानकारी सांझी की। मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि जिनकी आज जमानत हुई है उनमें दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले बलविन्दर सिंह, पंजाब के मानसा जिले के सुखजिन्दर सिंह और सुकिरत सिंह और बठिंडा जिले के बंगी निहाल सिंह वाला के लखवीर सिंह, सिमरनजीत सिंह और सन्दीप सिंह शामिल हैं।