काका इन्द्रजीत सिंह सिद्धू का निधन 

बठिंडा छावनी/भुच्चो मंडी, 2 जून - (परविन्दर सिंह जोड़ा) - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नज़दीकी रिश्तेदार और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के सगे मामा काका इन्द्रजीत सिंह सिद्धू का निधन हो गया। उनका संस्कार आज उनके पैतृक गांव चक्क फतेह सिंह वाला में किया जा रहा है।