संभल में एक लड़का-लड़की की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संभल, 25 जून - उत्तर प्रदेश के संभल में एक लड़का और लड़की की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। एसपी ने बताया, "दोनों की उम्र 20-25 साल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।"