कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में होंगे शामिल


नई दिल्ली, 25 सितम्बर - पंजाब और गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हल चल तेज हो गई है। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने के बाद दूसरे नेता भी अब पाला बदलने लगे हैं। कहा जा रहा है कि CPI नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं जबकि गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार है।