फुटबाल का चमकता सितारा क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

फुटबाल के महान खिलाड़ी क्रिस्यिनो रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल के मदीरा टापू में पिता मारिया सैंटोस अवैरो तथा माता ज़ोसो डिनीस अवैरो के घर 5 फरवरी, 1985 को हुआ। सन् 1997 में उसकी खेल कला देख कर पुर्तगाल की क्लब स्पोर्टिंग सी.पी. ने उसके साथ करार किया और वर्ष 2002 तक रोनाल्डो को पुर्तगाल में जूनियर खिलाड़ी के तौर पर जौहर दिखाने का अवसर मिला। 
व्यवसायक खिलाड़ी के तौर पर करियर : वर्ष 2003 में रोनाल्डो ने ब्रिटेन की मानचैस्टर यूनाइटिड फुटबाल क्लब से करार किया और 6 वर्षों में 196 मैच खेल कर 84 गोलों का अहम योगदान डाला था। वर्ष 2009 से 2018 तक स्पेन की रियल मैड्रिड फुटबाल क्लब की ओर से खेलते हुए 292 मैचों में 311 महत्वपूर्ण गोल किये थे। वर्ष 2018 से अगस्त, 2021 तक इटली की जुवैंट्स क्लब की ओर से खेलते हुए रोनाल्डो ने 98 मैचों में 81 गोल किये थे। गत लगभग तीन-चार माह से एक बार फिर वह मानचैस्टर यूनाइटिड क्लब की ओर से खेल रहा है और यहां उसने 11 मैचों में 6 गोल किये हैं। 
पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम में योगदान : अपने देश पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में वर्ष 2003 से अब तक खेल रहा रोनाल्डो लम्बी अवधि तक इस टीम का कप्तान रह चुका है। इस दौरान वह लगभग 184 मैच खेल कर अपनी टीम के लिए 115 गोलों का अहम योगदान डाल चुका है।  
गोलों का रिकार्ड : पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए उसने चार फीफा विश्व कप मुकाबलों में भाग लिया और वर्ष 2006 में एक गोल, 2014 में एक गोल और 2018 में चार महत्वपूर्ण गोल किये। वर्ष 2018 के विश्व कप की ड्रीम टीम में खेल पे्रमियों ने उसे सबसे श्रेष्ठ फारवर्ड खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। 
विशेष सम्मान : ‘फ्रांस फुटबाल’ नामक मैगज़ीन ने रोनाल्डो को पांच बार ‘गोल्डन बाल’ (वर्ष 2008, 2013, 2014, 2016 तथा 2017) से सम्मानित किया जो कि अपने-आप में गर्व की बात है। इसके अतिरिक्त उसे चार बार ‘गोल्डन शू’ (वर्ष 2007, 2010, 2013, 2014), तीन बार ‘फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर’ (वर्ष 2008, 2016, 2017) तथा दो बार ला लिगा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (वर्ष 2012, 2013) घोषित किया जा चुका है। बी.बी.सी. ने भी रोनाल्डो को ‘स्पोर्ट्स पर्सन आफ द ईयर’ (2014) खिताब से सम्मानित किया है। रोनाल्डो 22 अप्रैल, 2019 को इतिहास का पहला फुटबाल खिलाड़ी बना था जिसे इंग्लिश प्रीमियर लीग, स्पैनिश लीग तथा इटली की सीरीज़ जीतने का गौरव हासिल हुआ है। उसे ‘पुर्तगाली प्लेयर आफ द ईयर’ वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019 तथा ‘सीरीज़ ए फुटबालर ऑफ द ईयर’ (वर्ष 2019, 2020) अवार्डों से भी सम्मानित किया जा चुका है।