भारत सरकार ने 8 पाकिस्तानी नागरिक कैदी किये रिहा 


अटारी, 17 फरवरी - (गुरदीप सिंह अटारी) - भारत सरकार ने 8 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को रिहा किया है। भारत की अलग-अलग जेलों में सज़ा भुगत चुके कैदियों को अटारी सरहद पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाया गया। इन कैदियों में 6 मछुआरे हैं, जिनकी नावें मछलियां पकड़ते समय भारत की सरहद में दाखिल हो गई थीं। रिहा होने पर कैदी बेहद खुश नज़र आ रहे थे।