हिमाचल: ऊना की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल 

ऊना, 22 फरवरी - हिमाचल में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना के ताहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र की है। घायलों को ऊना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।