यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक पहुंचे मुंबई 

महाराष्ट्र, 01 मार्च - यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक मुंबई पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।
इस मौके केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के कहा आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है। मैंने सभी का स्वागत किया है। सभी यूक्रेन की परिस्थिति देखकर डरे हुए थे, मैंने सभी को तसल्ली दी कि आप सब सुरक्षित यहां पहुंच चुके हैं।