खिलाड़ियों में एकाग्रता की कमी को पूरा करता है योग अभ्यास 

विश्व प्रसिद्ध हाकी कोच इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हाकी खिलाड़ियों के खेल के प्रत्येक विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए आधुनिक योगा के अभ्यास की आवश्यकता है। आधुनिक हाकी में जहां मानसिक तौर पर अधित शक्तिशाली होने की आवश्यकता है, वहीं जवाबी हमला या प्रतिक्रिया करने की भी सख्त ज़रूरत है, वह भी बहुत फुर्ती से। इस पक्ष में योगा का अभ्यास बहुत मददगार सिद्ध हो सकता है क्योंकि काऊंटर अटैक में निपुणता होना हाकी खेल की एक अहम आवश्यकता है। हाकी खिलाड़ियों के ‘फिटनैस’ कार्यक्रम के लिए विश्व भर में योगा का अभ्यास करवाया जा रहा है। यह मांसपेशियों के खिंचाव की शक्ति और उन्हें पर पक्ष से मज़बूत करने में बहुत मददगार होता है। हाकी एक तेज़-तर्रार और पसीना बहाने वाली खेल है, जिस में एकाग्रता की कमी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन में हमेशा रुकावट बनती है। योगा अभ्यास एकाग्रता की कमी को पूरा करता है।  आधुनिक हाकी में विरोधी टीम से गेंद को रुकावट डाल कर छीनना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके बाद जवाबी हमला फुर्ती की मांग करता है। योगा का अभ्यास हाकी खिलाड़ी के शरीर को इस पक्ष से लचक उपलब्ध करता है। लचक शरीर की वह योग्यता है जो शरीर को पूरी तरह हरकत करने में मदद करता है। इस पक्ष से योगा का माध्यम लचकता को बहुत बढ़ाता है। हाकी में खिलाड़ी को बहुत दौड़ना पड़ता है। योगा का निरन्तर अभ्यास उसे इस पक्ष से भी योग्य बनाता है। योगा खिलाड़ी की शारीरिक थकावट को भी कम करता है और खेल मैदान में खिलाड़ी की कार्यकुश्लता में वृद्धि करता है। हाकी खिलाड़ी की फिटनैस के लिए योगा में बहुत से आसन हैं जिनका लगातार अभ्यास उसे इस पक्ष से निपुण बनाता है। यह एथलीट पर निर्भर करता है कि किस प्रकार के योगा का वह चयन करता है। अभ्यास के लिए योगा की कौन-सी क्रियाएं या तत्व उसकी व्यक्तिगत आवश्यकता को पूर्ण करते हैं। हाकी खिलाड़ी होने के नाते मांसपेशियों का संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि विशेष तौर पर यह खेल शरीर के एक भाग का प्राकृतिक रूप में पक्षपोषण करता है।  हाकी खिलाड़ी आम तौर पर पीठ के निचले भाग, जांघ तथा हिप्स के खिंचाव और मांसपेशियों के खिचांव के शिकार होते हैं और योगा का निरन्तर अभ्यास हाकी खिलाड़ियों को इन समस्याओं पर काबू पाने में मदद करता है। यह मदद योगा के बेशुमार आसनों द्वारा होती है, जो रीढ़ की ह्ड्डी को मज़बूत करते हैं, शरीर की सभी मांसपेशियों को क्रियाशील करते हैं।  यह स्वाभाविक रूप में पीठ की मांसपेशियों को फैलाते और मज़बूत बनाते हैं और हिप्स की मांसपेशियों को भी ताकतवर बनाते हैं। योगा के आसन टांगों में लचकता  बढ़ाते हैं। एक हाकी खिलाड़ी योगा द्वारा मांसपेशियों के असंतुलन के प्रति अधिक सचेत हो जाता है और वह यह भी जान जाता है कि चोटों से बचने के लिए इन मांसपेशियों को कैसे शक्तिशाली बनाना है। चोटों के बाद शरीर में पुन: ताकत और ऊर्जा लाने में भी योगा सहायक हो सकता है। 

-मो. 98155-35410