सियासी संकट के बीच राज्यपाल कोश्यारी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती


मुंबई, 22 जून - महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।