रामपुर के लोगों ने भाजपा के मॉडल पर मुहर लगाई है - मुख्तार नकवी

नई दिल्ली, 26 जून - केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, "रामपुर का चुनाव महत्वपूर्ण था। इतिहास में यह पहला मौका था जब सीधे भाजपा और सपा के बीच चुनाव हो रहा था। भाजपा पर जनता को विश्वास है। रामपुर वो जगह है जहां 55% से ज्यादा मुस्लिम मतदाता रहते हैं। सभी ने भाजपा के मॉडल पर मुहर लगाई है।"