राजधानी में छायी धुंध, एनसीआर की रेड जोन में एंट्री


नई दिल्ली, 22 अक्तूबर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। मौसम के बदलाव के बीच एनसीआर की हवा की रेड जोन में एंट्री हो गई है। आज सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धुंध छायी रही। 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।