कर्नाटक के लोगों का कुमारस्वामी को पूरा समर्थन है - देवगौड़ा

बेंगलुरु, 4 अप्रैल - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JD(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा ने कहा कि कर्नाटक के लोगों का कुमारस्वामी को पूरा समर्थन है। रात के 1 बजे भी लोग कुमारस्वामी को सुनने के लिए उत्सुक हैं, ये मौजूदा स्थिति है।  कर्नाटक के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच एक सर्वे किसी एजेंसी द्वारा कराई गई है। सर्वे में एच.डी. कुमारस्वामी सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं।