मैं सभी समुदायों के लोगों को भाजपा का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं - बी.एस. येदियुरप्पा

हुबली, 26 अप्रैल - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मैं हिन्दू, मुस्लिम या ईसाई  किसी एक धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करता। जो भी सुविधाएं दी जाती हैं, सभी समुदाय को दी जाती हैं। इसलिए मैं सभी समुदायों के लोगों को भाजपा का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं।