रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया :जया वर्मा सिन्हा


नई दिल्ली, 4 जून -जया वर्मा सिन्हा, सदस्य संचालन व्यवसाय विकास, दिल्ली ने कहाकि  रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं। इसमें 2 मेन लाइन है। लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी। स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिली थी। दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है। घटना की चपेट में सिर्फ कोरोमंडल आई थी।