चरखी दादरी की रहने वाली 106 वर्षीय रमाबाई ने एक बार फिर किया हरियाणा का नाम रोशन 

चरखी दादरी, 27 जून - हरियाणा की चरखी दादरी की रहने वाली 106 वर्षीय रमाबाई ने एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है। देहरादून में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 5 वर्ष की आयु से लेकर 106 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी कर रहे हैं। सोमवार को हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली 106 वर्षीय रमाबाई रखीं .100 मीटर दौड़ में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने शॉटपुट इवेंट में भी अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।