यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर


नई दिल्ली, 11 जुलाई - हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। इस वक्त यमुना का जलस्तर 206.24 मीटर है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यमुना के निचले इलाकों में रहने वालों को हिदायत दी गई है। क्षेत्र में कई सड़कें और आवासीय इलाके पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सैलाब में वाहन बहते नजर आए।