दिल्ली: अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने स्थिति की समीक्षा के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का किया दौरा 

नई दिल्ली, 13 जुलाई - दिल्ली वासियों की बाढ़ से मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने और यमुना बैंक के पास निचले क्षेत्र के बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का दौरा किया। यहां पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 6 लोगों को हमने रेस्क्यू किया है। लोगों को समझाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया रहा है।