कांग्रेस की हार, हताशा, निराशा दिखाती है - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 14 अगस्त - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया है। वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते, जनता को अपने जूते की नौंक पर रखते हैं। कांग्रेस पार्टी भारत के लोगों को राक्षस कह रही है। यह कांग्रेस की हार, हताशा, निराशा दिखाती है। खरगे जी आप माफी मांगे नहीं तो देश आपको करारा जवाब देगा।