जानवरों के विशेष गुण

सबसे तेज़ भागता है चीता
चीता सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया में चीते अधिक संख्या में पाये जाते हैं। ये 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसानी से दौड़ सकते हैं। लेकिन जल्दी थक भी जाते हैं। यह दिन में ही शिकार कर सकते हैं। 
बिल्ली सौ कर बचाती है अपनी ऊर्जा
बिल्ली पूरे विश्व में एक पालतु जानवर है। विश्व भर में बिल्लियों की करीब 50 लाख प्रजातियां हैं। इन्सान से बिल्ली का रिश्ता लगभग 10 हज़ार वर्ष पुराना है। बिल्लियां दिन में 13 से 14 घंटे सौ कर अपनी ऊर्जा बचाती हैं। इनका शरीर बहुत ही लचीला होता है। कम जगह में से यह आसानी से निकल जाती हैं। इनका वज़न 4 से 5 किलोग्राम तक होता है। बिल्लियों में सुनने व सुंघुने की क्षमता बहुत अधिक होती है। आयु बढ़ने के साथ-साथ यह बहुत गुस्सैल हो जाती हैं। उनकी आयु 12 से 15 वर्ष तक ही होती है।
सबसे वफादार जानवर है कुत्ता  
आम ही घरों में कुत्तों को पाला जाता है क्योंकि यह मनुष्य के लिए सबसे वफादार समझा गया है। इनमें यह खुबी होती है कि जो भी इनको खाने के लिए एक बार भी भोजन दे देता है, ये उससे हमेशा के लिए दोस्ती कर लेते हैं। विश्व में इनकी सबसे अधिक संख्या अमरीका में है। फ्रांस दूसरे स्थान पर आता है। कुत्ते एक वर्ष में इतने ताकतवर हो जाते हैं जबकि मनुष्य के बच्चे को इतना ताकतवर होने के लिए पूरे 15 वर्ष लगते हैं। कुत्ते की आयु 15 वर्ष तक मानी जा सकती है।
बहुत ही शर्मिला है पांडा  
विश्व में पांडा की संख्या लगातार घटती जा रही है। पांडा देखने में तो टैडी बीयर की तरह ही लगते हैं। ये बहुत ही शर्मिले स्वभाव के होते हैं। इनको अकेले रहना, खाना और आराम करना बहुत अच्छा लगता है। ये वृक्ष के पत्तों तथा बांस की नरम-नरम टहनियों को ही खाते हैं। पांडा पूरे दिन में 20 किलो खाना खा जाते हैं। सर्दियों में ये गुफाओं में छुपे रहते हैं।
511, खैहरा इन्कलेव, डाक: लद्देवाली, ज़िला जालन्धर-144007
मो-94173-89003