बंगाल उपचुनाव: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल की जीत


नई दिल्ली, 8 सितम्बर -  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,000 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तापसी रॉय को हराया। तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे।