विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने भारत, उसके नेतृत्व और G-20 नेताओं की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 10 सितंबर - विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि मैं इस बात का समर्थन करता हूं यह (आम सहमति दस्तावेज़) इस तथ्य का सम्मान है कि G 20 नेतृत्व ने देने और लेने और बातचीत करने का एक तरीका ढूंढा और दुनिया के लिए एक रास्ता तय करने के लिए सहमत होने का एक सही तरीका ढूंढा। G 20 में विकासशील और विकसित देश दोनों हैं। विश्व का 80% GDP एक साथ बैठा था। अगर वे इस पर सहमत नहीं होते तो वह सही संदेश नहीं होता। मैं भारत और उनके नेतृत्व और G 20 के सदस्यों को भी बधाई देता हूं कि वे सब लोग एक बहुत अच्छे घोषणा के साथ आए।