भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था- पीएम मोदी 

छत्तीसगढ़, 14 सितम्बर - रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी। 

#भारत
# चंद्रयान
# पीएम मोदी