चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली, 26 सितंबर- टीडीपी सांसद रवींद्र कुमार और पार्टी सचिव नारा लोकेश ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों ने पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।