विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान 

हैदराबाद, 16 नवम्बर - विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा, "हम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुत अच्छी स्थिति में हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान से पहले अभी भी समय है। जैसे-जैसे अभियान जोर पकड़ेगा...इस बात की प्रबल संभावना है कि कांग्रेस राजस्थान में भी सत्ता में लौटेगी।''