मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ 

नई दिल्ली, 13 दिसंबर- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज सुबह 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे और साथ ही छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे।