कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का किया गठन 

नई दिल्ली, 19 दिसंबर - कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। मुकुल वासनिक उस समिति के संयोजक होंगे जिसमें वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे।