राम मंदिर निर्माण के लिए मंडला से अयोध्या मार्बल भेजे जाने पर फग्गन सिंह कुलस्ते का बयान 

मध्य प्रदेश, 27 दिसम्बर - राम मंदिर निर्माण के लिए मंडला से अयोध्या मार्बल भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, "हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि 22 जनवरी को भगवान रामलला विराजमान (राम मंदिर में) हो जाएंगे और उसके लिए देशभर के सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। एक शुभ काम के लिए आदिवासी क्षेत्र से पत्थर(मार्बल) अयोध्या गए हैं..."