दिल्ली में 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा

नई दिल्ली, 8 जनवरी - राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का तापमान नैनीताल के समान था। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।