अनुसूचित जाति के साथ अन्याय करने के बाद आज न्याय यात्रा निकाल रही कांग्रेस - जे.पी.नड्डा

दिसपुर(असम), 10 जनवरी - कामरूप में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, "इन्हें सिर्फ वोट चाहिए...वोट के खातिर ये क्या-क्या करते हैं ये हम सबको मालूम है। जवाहर लाल नेहरू ने देश के संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को संसद में आने से रोका, कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया, उन्हें कैबिनेट से जाना पड़ा। अनुसूचित जाति के साथ इतना अन्याय करने के बाद ये कांग्रेस आज न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।"