जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में लोहा मनवा रहीं भारत की बेटियां - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 27 जनवरी - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "NCC की यह रैली एक राष्ट्र, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को निरंतर मज़बूत कर रही है। 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं। इस वर्ष देश 75वा गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह ऐतिहासिक पड़ाव देश की नारी शक्ति के लिए समर्पित रहा... " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कभी बेटियों की भागीदारी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहती थी, आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रहीं हैं। इसकी झांकी कल कर्तव्य पथ पर सबने देखी है। यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है..."