लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर प्रसन्नता लेकर आया - अनुराग ठाकुर

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), 3 फरवरी - भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा के संगठन का विस्तार करने वाले और राम मंदिर के लिए यात्रा करने वाले प्रिय नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर प्रसन्नता लेकर आई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद प्रकट करता हूं और लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देता हूं।"