सुरिंदर कुमार शिंदी गुरदासपुर (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त - डॉ. चीमा

चंडीगढ़, 8 फरवरी- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने श्री सुरिंदर कुमार शिंदी को गुरदासपुर (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता स. तारा सिंह सेखुपुर को नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट के द्वारा सांझा की गई।