'दुर्गंध' के कारण मुंबई जाने वाली उड़ान दिल्ली लौटी : इंडिगो


नई दिल्ली, 9 फरवरी -मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि विमान में “अचानक दुर्गंध” आई और एहतियात के तौर पर उसे वापस लाना पड़ा।
इंडिगो ने एक बयान में बताया कि विमान, उड़ान संख्या 6ई 449, उड़ान भरने के कुछ समय बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर लौट आया। इसमें कहा गया कि विमान में ‘‘अचानक दुर्गंध” महसूस की गई और पायलट मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली लेकर आया।