बिहार बजट 2024 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान 

पटना, 13 फरवरी - बिहार बजट 2024 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "पूर्ण रूप से बिहार के कल्याण के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में निश्चय पार्ट 2 चल रहा है। कृषि पर हमारे रोड मैप के चौथे चरण पर काम चल रहा है। सारी चीजों की प्रक्रिया को हम पूरा करेंगे। 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट हमने पेश किया है, जो पिछले साल से 17 हजार करोड़ अधिक है।"