बजट सत्र में CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, दूध पर MSP, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज समेत किए कई बड़े ऐलान

हिमाचल प्रदेश, 17 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया, इस दौरान सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश सरकार गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹45 और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹55 करेगी। इसके अलावा कर्मचारी-पेंशनर को अप्रैल से एरियर, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, ओलिंपिक गोल्ड विजेता को 5 करोड़ देने का भी ऐलान किया।