किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना की शुरू - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 24 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत मंडपम 'विकसित भारत' की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं। खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में सहकारिता की शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है, इस सोच के साथ हमने अलग सह​कारिता मंत्रालय का गठन किया है...आज हमने अपने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की है। इसके तहत देश के कोने-कोने में हजारों वेयर हाउसेस बनाए जाएंगे, हजारों गोदाम बनाए जाएंगे। आज 18 हजार PACS के कम्प्यूटरीकरण का बड़ा काम भी पूरा हुआ है।"