हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का ब्यान 

नई दिल्ली, 29 फरवरी - हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "उनके उम्मीदवार कुछ एथिक्स की बात कर रहे थे तो इस पर मैं कहूंगा कि वो एथिक्स की परिभाषा सीख के आए। जब उनकी हार हो जाती है तो EVM पर दोष लगा देते हैं और जब उनकी जीत हो जाए तो हम तो EVM पर दोष नहीं लगाते।....आप देश के समग्र रुझान को देखें, न कि हिमाचल प्रदेश में क्या हो रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी। विपक्षी दलों में से एक के मुख्य सचेतक ने इस्तीफा दे दिया...चारों ओर परिवर्तन की लहर चल रही है...''