नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किया गया नियुक्त 

लखनऊ, 16 मार्च - 1988 बैच उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने उनके नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। सहगल का यह कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। नवनीत सहगल  बसपा, सपा और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे और  पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे। प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सूचना के क्षेत्र में नवनीत सेहगल के व्यापक व विशाल अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से प्रसार भारती को  मिलेगा।