हमें लग रहा है इस बार कहीं 2004 ना दोहरा जाए - शत्रुघ्न सिन्हा

पटना (बिहार), 17 मार्च - TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "वे(भाजपा) अपनी रणनीति के तहत बहुत चीजें नहीं बताते हैं। अगर अभी INDIA गठबंधन मज़बूत चल रहा है, जैसा भी चल रहा है पर बहुत मज़बूती से चल रहा। उसे लीडरशिप बताने की क्या जरूरत है? हमें लग रहा है इस बार कहीं 2004 ना दोहरा जाए। 4 जून को 2004 रीपिट हो जाएगा, 20 साल हो रहे हैं। 20 साल बाद जबरदस्त परिवर्तन होगा। उस सरकार में मैं भी था। उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कितना अच्छा कर रहे थे और कितना अच्छा प्रचार हो रहा था उसके बावजूद 2004 हुआ और मनमोहन सिंह पीएम बने..." उन्होंने कहा, "गठबंधन पहले भी होता है और बाद में भी होता है। विपक्ष में जितने भी लोग रहते हैं वे एकजुट ही रहते हैं। क्या पता हम चुनाव के बाद हम एकजुट हो जाएं।"