डबल मर्डर मामले में पुलिस अधिकारियों ने मृतक बच्चों के घर का किया निरीक्षण 

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 20 मार्च- डबल मर्डर मामले में पुलिस अधिकारियों ने बदायूं में मृतक बच्चों के घर का निरीक्षण किया। मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में कल दो बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया। डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा, "कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था। कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई।"