एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 20 मार्च - नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यूट्यूबर और बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।